स्वास्थ्य जांच शिविर 12 को
सिरसा | हुड्डाकॉलोनी की अर्बन डिसपेंसरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजित किया जाएगा। 12 फरवरी को आयोजित होने वाले शिविर की मुख्यातिथि डीसी शरणदीप कौर बराड़ होंगी। जिला आर्युवेदिक अधिकारी डा. गिरिश चौधरी ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी तथा उन्हें स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया जाएगा।