- Hindi News
- पाकिस्तान जाने के लिए 20 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
पाकिस्तान जाने के लिए 20 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
सिरसा | सीटीएमपंकज सेतिया ने बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव के 22 मई को परिनिर्वाण दिवस पर माह मई में पीलग्राम गुरुद्वारा पाकिस्तान जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री आवेदन कर सकते हैं। जो अंतिम तिथि 20 फरवरी तक डीसी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जून 2015 में महाराजा रणजीत सिंह के परिनिर्वाण दिवस पर पीलग्राम गुरुद्वारा पाकिस्तान जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित रिपोर्ट हरियाणा सरकार गृह विभाग को भिजवाई जानी है।