पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरवीर कौर को किया सम्मानित

हरवीर कौर को किया सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबवाली | खालसासीनियर सेकंडरी की एक छात्रा हरवीर कौर पुत्री हरमेल सिंह ने गुवाहाटी में 60वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेलकूद चैंपियनशिप में फुटबॉल अंडर 14 टीम में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। यह चैंपियनशिप 2 फरवरी से 7 फरवरी तक हुई जिसमें हरवीर ने सिरसा जिला की ओर से हरियाणा की टीम में खेलने का गौरव पाया। कोच राजन कुमार ने बताया कि इसमें हरियाणा की टीम राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर रही। हरवीर कौर खालसा स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। प्रिंसिपल गुरतेज सिंह, डायरेक्टर जसवीर सिंह भाटी, मैनेजर रणबीर सिंह आहलूवालिया ने हरवीर कौर को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया। स्कूल कमेटी ने हरवीर कौर का अगली पढ़ाई का खर्च भी निशुल्क करने का वायदा किया।