पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर कॉलेज स्टिल लाइफ फाइन आर्ट स्पर्धा में राज प्रथम

इंटर कॉलेज स्टिल लाइफ फाइन आर्ट स्पर्धा में राज प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीडीविद्यापीठ में स्थित मैमोरियल कॉलेज में इंटर कॉलेज स्टील लाइफ फाइन आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जेसीडी विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेंद्र सिंह कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने किया। प्रतियोगिता में जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र राज सुथार को प्रथम, जेसीडी डेंटल कॉलेज की छात्रा अदिति मानी को द्वितीय जेसीडी मैमोरियल कॉलेज के छात्र गुरकीर्त भुल्लर को तृतीय चुना गया। इससे पहले मुख्यातिथि प्रबंध निदेशक राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन का मौका मिलता है।

इसके लिए युवा ऐसी प्रतियोगिताओं में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ कला क्षेत्र के महत्व को भी दर्शाता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं द्वारा छात्रों की कलात्मक क्षेत्र के प्रति रूचि भी बढ़ती है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को एक मेज पर रखे फूलदान की सभी आयामों का चित्र बनाने को कहा गया।

सिरसा।जेसीडी विद्यापीठ के मेमोरियल काॅलेज में इंटर काॅलेज में स्टिल लाइफ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा।