पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसूचित जाति के परिवारों को अब नहीं मिलेगा मुफ्त में पानी

अनुसूचित जाति के परिवारों को अब नहीं मिलेगा मुफ्त में पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 59196 परिवारों को िदया गया था लाभ

महेंद्रसिंह मेहरा | सिरसा

अनुसूचितजाति के परिवारों को अब पेयजल सप्लाई फ्री नहीं मिलेगी। पब्लिक हेल्थ विभाग अनुसूचित जाति परिवारों से पेयजल सप्लाई का चार्ज वसूल करेगा। पब्लिक हेल्थ विभाग ने चार्ज लेने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 में इंदिरा गांधी पेयजल योजना शुरू की गई थी। जिसके तहत अनुसूचित जाति के परिवारों को पेयजल के फ्री कनेक्शन 200 लीटर पानी की टंकी दी गई। योजना के तहत अनुसूचित जाति के परिवारों से कोई चार्ज वसूल नहीं किया जाना था। जिले में इंदिरा पेयजल योजना के तहत करीब 59196 परिवारों को लाभ दिया गया।

59196 अनुसूचित जाति के परिवार

जिलेमें इंदिरा पेयजल योजना के तहत 59196 अनुसूचित जाति परिवारों को कनेक्शन दिया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र में 16762 परिवार ग्रामीण क्षेत्र में 42196 परिवारों को फायदा दिया गया।

लिया जाएगा चार्ज

पब्लिकहेल्थ विभाग के जल स्वच्छता सहयोग संगठन के जिला संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के परिवारों से इंदिरा पेयजल योजना के तहत दिए गए कनेक्शन से 10 रुपये चार्ज लिया जाएगा।

ये थी इंदिरा पेयजल योजना

अनुसूचितजाति के परिवारों के लिए इंदिरा गांधी पेयजल योजना वर्ष 2006 में शुरू की गई। इसके तहत परिवारों को फ्री पेयजल कनेक्शन दिया गया। वहीं 200 लीटर पानी की टंकी दी गई। जिसका कनेक्शन पेयजल सप्लाई से किया गया। जैसे ही पानी की सप्लाई दी जाती। पानी की टंकी भर जाती।

10 रुपये देना होगा चार्ज

इंदिरागांधी पेयजल योजना के तहत दस वर्ष से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा था। अब पब्लिक विभाग पेयजल सप्लाई देने के लिए इन परिवारों से 10 रुपये प्रतिमाह चार्ज लिया जाएगा। ये चार्ज विभाग को प्रति माह देना जरूरी होगा।