पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊंची कूद में पिंकी और लंबी कूद में पूनम प्रथम

ऊंची कूद में पिंकी और लंबी कूद में पूनम प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयनेशनल कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ सीडीएलयू वीसी डॉ. राधेश्याम शर्मा ने किया। प्रथम दिन लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में सोमा प्रथम, चरणजीत कौर द्वितीय अलका रानी तृतीय रही। लड़कों के वर्ग में विक्रम गोदारा प्रथम, मनजीत सिंह द्वितीय प्रदीप कुमार तृतीय रहा। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में चरणजीत कौर ने प्रथम, सुनीता द्वितीय डिंपी तृतीय रही।

जबकि लड़कों के वर्ग में अमनदीप प्रथम, सुरेश कुमार द्वितीय धर्मवीर तृतीय रहा। लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में डिंपी ने प्रथम, प्रियंका द्वितीय, मीरा सीमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 10 हजार मीटर दौड़ में सुरेश कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय पवन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में सुमन प्रथम, शर्मिला ने द्वितीय चरणजीत कौर तृतीय रहा। लड़कों के वर्ग में सिमरजीत प्रथम, अजय कुमार द्वितीय कपिल तृतीय रहा। लड़कियों की ऊंची कूद में पिंकी प्रथम, सुशीला द्वितीय सतबाला ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में पूनम लता प्रथम, अंजू द्वितीय तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में ट्रिपल जंप में अजय कुमार प्रथम, मनजीत सिंह द्वितीय विक्रम गोदारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राजकीय नेशनल काॅलेज की एथलीट मीट में ऊंची कूद में भाग लेती प्रतिभागी खिलाड़ी।