पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानियां के आधे खिलाड़ी ही ट्रायल देने पहुंचे

रानियां के आधे खिलाड़ी ही ट्रायल देने पहुंचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभगत सिंह खेल स्टेडियम में बुधवार को स्पोर्ट्स एंड फिजीकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलमेंट (स्पीड) के तहत द्वितीय चरण के खंड रानियां के ट्रायल हुए। जिसमें प्रथम चरण में पास आधे खिलाड़ी ही ट्रायल देने पहुंचे। योजना के तहत गुरुवार को बड़ागुढ़ा खंड 13 फरवरी को नाथूसरी चौपटा खंड के खिलाडिय़ों का ट्रायल होंगे।

स्पीड योजना के तहत प्रथम चरण में रानियां खंड के 680 खिलाड़ियों ने पास किया था। योजना के तहत द्वितीय चरण में 340 खिलाड़ी ही ट्रायल देने पहुंचे। इससे पहले ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया।

अबडबवाली में ही होंगे स्पीड टेस्ट

डबवालीखंड के ट्रायल 14 फरवरी को सिरसा में रखे गए थे। जिसको लेकर खिलाड़ियों ने सिरसा की ज्यादा दूरी होने पर एतराज जताया था। स्पीड योजना के तहत द्वितीय चरण का ट्रायल अब डबवाली के श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल परिसर में 14 फरवरी को लड़कों के आयु वर्ग 15 फरवरी को लड़कियों के द्वितीय चरण का ट्रायल लिया जाएगा।

सिरसा।शहीद भगत सिंह स्टेडियम में स्पीड टेस्ट में ट्रायल देते खिलाड़ी।