- Hindi News
- राष्ट्र का भविष्य बच्चों पर निर्भर: रेलन
राष्ट्र का भविष्य बच्चों पर निर्भर: रेलन
सिरसा | राष्ट्रका भविष्य बच्चों पर ही निर्भर होता है यह बात श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रेलन ने संगठन द्वारा साईं सेंटर में बाल विकास के बच्चों की परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टेशनरी वितरण समारोह में कहे। उन्होंने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के भावी निर्माता होते हैं इसलिए हमें इनमें अच्छे संस्कार डालने चाहिए। बच्चों में अच्छे संस्कार डालने के लिए ही संगठन द्वारा साप्ताहिक बाल विकास कक्षाओं का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम में संजय साहनी, सुंदर लाल सरदाना आजाद सिंह ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।