खुला दरबार 19 को
सिरसा | गांवमाखोसरानी नहराना में जिला प्रशासन की ओर से 19 फरवरी को खुला दरबार का लगाया जाएगा। जिसमें डीसी निखिल गजराज की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे गांव माखोसरानी के राजकीय उच्च विद्यालय दोपहर 3 बजे नहराना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों की शिकायतें समस्याएं सुनेंगे। डीसी ने अधिकारियों से कहा है कि वे स्वयं उक्त तिथि को निश्चित समय स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।