पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयात किए गए नेताओं से जीत हासिल नहीं होती: चौटाला

आयात किए गए नेताओं से जीत हासिल नहीं होती: चौटाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | हिसारके सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि आयात किए गए नेताओं से कभी भी जीत हासिल नहीं हो सकते। भाजपा का दिल्ली विधानसभा चुनावों में हश्र अनेक कारणों की वजह है हुआ और उपरोक्त भी उन्हीं में से एक प्रमुख कारण था। वे बुधवार को बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में आमजन की समस्याएं सुनने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत से देश में नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे और देशवासियों को राजनीतिक क्षेत्र में नई राहें मिलेंगी। उन्होंने कटाक्ष किया कि आप की अप्रत्याशित जीत पर अब तो भाजपा नेता भी इसे भाजपा की नहीं बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बता रहे हैं।