- Hindi News
- वीसी कार्यालय पर तालाबंदी पर तीन घंटे ड्रामा
वीसी कार्यालय पर तालाबंदी पर तीन घंटे ड्रामा
सीडीएलयूमें अखिल विद्यार्थी परिषद और छात्रों ने मंगलवार को वीसी कार्यालय पर तालाबंदी की योजना सफल नहीं हो पाई। तालाबंदी के नाम पर ड्रामा करीब तीन घंटे तक चलता रहा। छात्र ताले हाथ में लिए खड़े रहे जबकि लॉ विगाभ के शौचालयों पर ताल लगा दिए। दूसरी ओर सुबह वीसी राधेश्याम शर्मा ने छात्रों के प्रदर्शन को मद्देनजर ही विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। छात्रों ने वीसी के खिलाफ कुछ पर्चे भी बांटे। दोनों के बीच करीब आधा घंटा वार्तालाप हुई।
वीसी ने कुछ मांगे भी मान ली। मगर एबीवीपी के पदाधिकारी और छात्रों ने वार्ता से असंतुष्ट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। बता दे कि कुछ दिनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि रविवार तक समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इसलिए धरना स्थगित कर दिया गया। स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी हाल के सामने एबीवीपी के पदाधिकारी और छात्र दोपहर 12 बजे वीसी को बाहर बुलाने की मांग कर रहे थे।
छात्रों की मांग थी कि विश्वविद्यालय की साख गिरती जा रही है। छात्र पहले वीसी को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जब अंदर घुसने लगे तो डीन ऑफ कॉलेजिज प्रोफेसर एसके गहलावत ने छात्रों को रोका और उन्हें समझाया। छात्रों ने कहा कि एक घंटे के अंदर यदि मांग पूरी नहीं तो वे कार्यालय में घुस जाएंगे। दस दिनों से वीसी गायब है। छात्रों के कहा कि जब भी सीडीएलयू में कोई घटनाक्रम होता है वीसी यहां से चले जाते हैं। करीब डेढ़ बजे छात्र वीसी कार्यालय में घुस गए। प्रोफेसर एसके गहलोत और विष्णु भगवान ने सुरक्षा कर्मचारियों की सहायता से उन्हें गेट पर ही रोक लिया। छात्र कह रहे थे कि वीसी बाहर आए। एसके गहलावत ने कहा कि पांच छात्र अंदर जाकर वीसी से बात करें। अंत में सभी छात्रों को वीसी कार्यालय में बुलाया गया। वीसी ने छात्रों से कहा कि वे अपनी मांगों की सूची दें।
सिरसा। सीडीएलयू में वीसी कार्यालय में एबीवीपी के छात्र नेता सुखबीर श्योराण प्राध्यापक एसके गहलावत में तीखी नोक-झोंक हुई।
^छात्रों की जायज मांगे मानी जाएगी। छात्रों और टीचरों की आपस में मीटिंग करवाई जाएगी। विकास की शिकायत के मामले की जांच रिटायर्ड जज से करवाई जाएगी। सात दिनों में वाई फाई ठीक करवाया जाएगा। विश्वविद्यालय में एनसीसी शुरू करने के लिए दिल्ली स्थित एनसीसी डायरेक्टर को पत्र लिखा गया है।\\\'\\\' राधेश्यामशर्मा, वीसी, सीडीएलयू।
निरीक्षण में वीसी को मिले प्राध्यापक अनुपस्थित
वीसीने सुबह विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लॉ के दो प्राध्यापक, एक फिजिकल एजुकेशन और एक माह कम्युनिकेशन के प्राध्यापक ड्यूटी से गैर हाजिर मिलें। वीसी ने कहा कि सभी को कारण बताओं नोटिस जाएगा। वीसी राधेश्याम शर्मा के पास हिसार विश्वविद्यालय का भी अतिरिक्त चार्ज है।