पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप ट्रैक्टर की टक्कर में 3 घायल

जीप ट्रैक्टर की टक्कर में 3 घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओढ़ांसे नुहियांवाली रोड पर मंगलवार सांय जीप ट्रैक्टर ट्राले की टक्कर हो गई। जिससे 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ओढ़ां से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया है। गांव नुहियांवाली निवासी मांगेराम पुत्र दौला राम के परिवार में शादी का कार्यक्रम था जिसके लिए वह अपनी जीप द्वारा ओढ़ां से ढोल बजाने वालों को लेकर जा रहा था। वापसी के समय सामने से रहे एक ट्रैक्टर ट्राले से जीप की टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और जीप काफी दूर जाकर रुकी। इस दुर्घटना में जीप चालक 30 वर्षीय मांगेराम, ढोल वादक डबवाली निवासी 25 वर्षीय सुभाष पुत्र हीरा लाल, 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र काशीराम घायल हो गये। जिनमें से सुभाष महेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया है।

ओढ़ां।गांव नुईयांवाली के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में क्षतिग्रस्त जीप।