गोबिंद कांडा ने की मूर्ति स्थापना
सिरसा | धर्मनगरीसिरसा के लोगों ने सदैव धार्मिक, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। यह शब्द बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने रानियां रोड स्थित इंड्रस्ट्रियल एरिया में श्री भगवान विश्वकर्मा धाम मंदिर में रामभक्त हनुमान, शिव परिवार और माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना करते हुए उपस्थित भक्तों से कही। इस अवसर पर मन्दिर के पदाधिकारी आसाराम प्रधान, हुकमचन्द, वासुदेव, बल्देव सिंह, जीत सिंह, अमरसिंह, राजेश योगी, सीताराम, सुरेन्द्र उपस्थित थे।