- Hindi News
- नंगथला की टीम ने डबवाली को हराकर फाइनल में बनाई जगह
नंगथला की टीम ने डबवाली को हराकर फाइनल में बनाई जगह
गांवबनवाला में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल गांव नंगथला और डबवाली की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें नंगथला की टीम ने डबवाली को 33 रनों से धूल चटाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। डबवाली की टीम ने टॉस जीतकर नंगथला को बल्लेबाजी हेतु आमंत्रित किया जिसने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 98 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए डबवाली की टीम 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इस प्रकार नंगथला की टीम ने यह मैच 33 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का खिताब नंगथला के ऑलराउंडर अनिल को मिला जिसने 43 रन बनाने के साथ साथ एक विकेट भी लिया। इस मौके पर विकास गोदारा, उग्रसेन जाखड़, संदीप जाखड़, अनिल डूडी, संदीप कुमार, विदेश जाखड़, राजकमल जाखड़, जयबीर जाखड़, मुकेश जाखड़, हनुमान डूडी आिद अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
ओढ़ां | जनचेतनायुवा क्लब आनंदगढ़ द्वारा शहीद मदन लाल माकड़ की याद में 12 फरवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजन समिति सदस्यों सुनील गोदारा रोहताश गोदारा ने बताया कि सरपंच बलवंत गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित सिरसा के एमडी डॉ. दिनेश गिजवानी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी के साथ 31000 एवं उपविजेता को 21000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।