अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल
जिलेमें हुए अलग-अलग चार हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहले मामले में गांव संतनगर निवासी गुरविंद्र पुत्र सुखदेव सिंह ने बताया कि वह नाई का काम करता है। सोमवार की शाम वह साइकिल पर घर जा रहा था। तभी सामने से रहे बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। दूसरे मामले में गांव कोटली के निकट ऑटो पलटने से अमर सिंह पुत्र दीवानचंद निवासी कोटली घायल हो गया।
अमर सिंह ने बताया कि शाम को वह ऑटो में अपने गांव जा रहा था। गांव के निकट ही आगे जा रहे टाटा एस ने अचानक कट मार दिया। जिससे ऑटो पलट गया और वह घायल हो गया। तीसरे हादसे में ढाणी प्रताप सिंह निवासी ककन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, जोकि बाइक लेकर घर लौट रहा था, को सामने से रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। चौथे मामले में गांव ओटू निवासी सुखपाल सुबह मोरीवाला के निकट हादसे का शिकार हो गया।