साक्षर भारत मिशन के तहत बैठक 16 को
पंचायतभवन में साक्षर भारत मिशन के तहत 16 फरवरी को बैठक होगी। जिसमें निरक्षर गांवों के प्रेरक, सरपंच लोक शिक्षा समिति अध्यक्ष की बैठक होगी।
एडीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया जिले में 334 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें से 39 ग्राम पंचायतों में सर्वे के दौरान पाया गया कि इन गांवों में सबसे ज्यादा निरक्षर हैं। उन्होंने बताया गांव मलड़ी में 102, बुर्ज कर्मगढ़ में 128, रंगा में 158, भागसर में 175, ढाबा में 176, रोहण में 189 कर्मगढ़ में 194 निरक्षर हैं। इसी प्रकार गांव मसीता में 142, रामगढ़ में 171, गांव कृपाल पट्टी में 85, ढाणी काहन सिंह में 103, शेखुपुरियां, कोटली में 130, हरनी खुर्द में 141, मुसली में 147, धर्मपुरा में 159, गांव नहराणा बरूवाली द्वितीय में 198 निरक्षर है।
गांव आनंदगढ़ में 151, गांव थेड़, शहीदांवाली में 38, अबूतगढ़ में 106, सुल्तानपुरियां में 137, चकराईयां में 141, सादेवाला में 158, ढाणी प्रताप सिंह में 162, नानुआना में 180, दारूवाला जोधपुरियां में 183, गोविंदपुरा में 196 निरक्षर हैं। गांव रामनगरिया प्रथम में 51, ढाणी-400 में 110, शमशाबाद पट्टी में 120, ढाणी खुवाली में 129, नेजाडेला कलां में 144, झोपड़ा में 156, थेड़ बाबा सावन सिंह में 173, अलानुर नानकपुर में 178, शाहपुर बेगू में 158 व्यक्ति निरक्षर हैं।