- Hindi News
- गली निर्माण की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गली निर्माण की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सिरसा | गोलडिग्गी स्थित छप्परवाल वाली गली निर्माण में अनियमितता बरतने की जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। निर्माण सही नहीं होने पर गली वासियों ने रोष व्यक्त किया था। इसी को लेकर वार्ड वासी एडीसी शरणदीप कौर बराड़ एसडीएम परमजीत चहल से मिले थे। जिसको लेकर एडीसी के निर्देश पर विभाग के सुखविंद्र सिंह ने मौके पर जाकर गली का निरीक्षण किया। गली निवासी देशराज, दलीप कुमार, रामसिंह, कृष्ण कुमार ने कहा कि सिमेंट से बनने वाली गली निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही थी। एडीसी ने गली का निरीक्षण कराया गया।