पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएच 10 फोरलेन के लिए मिलेंगे 1600 करोड़

एनएच 10 फोरलेन के लिए मिलेंगे 1600 करोड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएच-10(न्यू एनएच-9) के फोरलेन होने के कयास तेज हो गए हैं। हिसार से डबवाली तक जाने वाले इस एनएच के निर्माण को यूं तो हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। हालांकि इसके निर्माण के लिए करीब 1600 करोड़ रुपये का बजट इसी 17 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है। इसलिए उम्मीद है कि इस हाईवे का काम रफ्तार पकड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 150 किमी लंबाई के हाईवे का निर्माण कराएगा। अभी तक टू लेन इस हाईवे के प्रोजेक्ट को सितंबर 2013 में मंजूरी मिली थी। हिसार सहित फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली के किसानों की जमीन हाईवे के लिए अधिग्रहित की गईं थीं। एनएचएआई के जानकारों का कहना है कि बजट के फेर में काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था। वहीं, इसी हाईवे पर सिरसा में बाइपास निर्मित होना है। विभागीय जानकार कहते हैं कि बजट मिलते ही अगले चरण की कार्रवाई शुरू होगी।

हिसार से डबवाली हाइवे के निर्माण के लिए हिसार सहित फतेहाबाद, सिरसा के किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई थी। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उनके मुआवजे की करीब 631 करोड़ रुपये की रकम संबंधित डिस्ट्रिक रेवेन्यू ऑफिसरों के पास भेज दी गई है।

^एनएच-10 का निर्माण एनएचएआई खुद कराएगी। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थीं, इसके लिए बजट जारी हाे चुका है। हमें उम्मीद है कि इसी सप्ताह फोरलेन के निर्माण के लिए बजट मिल जाएगा। बजट मिलते ही हम अगली कार्रवाई शुरू कर देंगे।\\\'\\\' वीकेजैन, परियाेजनानिदेशक, एनएचएआई

डबवाली। मलोट रोड पर चल रहा ओवरब्रिज का निर्माण।

शहर में 65 करोड़ से निर्माणाधीन है आरओबी

हाईवेके निर्माण से तकनीकी अड़चनों पर पहले गौर किया गया था। यही वजह है कि डबवाली में रेलवे ओवर ब्रिज का खाका पहले ही तैयार कर लिया था। प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों का कहना है कि डबवाली में 65 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण हो रहा है। वहीं आरओबी निर्माण कंपनी का कहना है कि पुल का निर्माण मई माह तक हो जाएगा। इससे शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।