- Hindi News
- छात्रों ने वीसी को हटाने के लिए राज्यपाल के पास भेजा ज्ञापन
छात्रों ने वीसी को हटाने के लिए राज्यपाल के पास भेजा ज्ञापन
गुरुवारको सीडीएलयू के छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने अपना प्रदर्शन वीसी कार्यालय के बाहर जारी रखा। छात्रों ने दोपहर बाद एसडीएम को वीसी को हटाने के लिए राज्यपाल के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। दोपहर बाद छात्रों के साथ बातचीत के लिए डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. एसके गहलावत और प्रो. विक्रम सिंह भी आए। छात्रों ने बातचीत करने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में शाम 6 बजे के बाद फिर से बातचीत का कार्यक्रम रखा गया। शाम को डीन ऑफ कॉलेजिज आए और छात्रों को सीवी रमन हाल में बातचीत के लिए लेकर आए। देर रात तक वार्ता चलती रही। चौकी से रिहा होते ही रात को ही छात्र बैठ गए थे धरने पर इससे पहले गुरुवार रात पुलिस ने छात्रों को रात ग्यारह बजे छोड़ दिया। सभी प्रदर्शनकारी छात्र स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के हाल के आगे फिर से धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठी छात्राओं को हॉस्टल में भेज दिया गया।
लघुसचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते एबीवीपी के छात्र सदस्य