ऊंची कूद में पिंकी ने मारी बाजी
राजकीयनेशनल कॉलेज में गुरुवार को 58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री प्रो. गणेशीलाल ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के ऊंची कूद में पिंकी ने प्रथम, सुशीला द्वितीय सत्यबाला तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लंबी कूद में पूनम प्रथम, अंजू द्वितीय तमन्ना ने तृतीय रही। शॉटपुट में सुमन प्रथम, शर्मिला द्वितीय चरणजीत तृतीय रहा, जैवलिन थ्रो में कविता प्रथम, गीता द्वितीय अल्का तृतीय रही, 200 मी. रेस में सोमा प्रथम, चरणजीत द्वितीय गीता तृतीय रही, डिस्कस थ्रो में चरणजीत प्रथम, डिंपी द्वितीय पूजा तृतीय रहा, स्किपिंग रेस में पूनमलता प्रथम, कंचन द्वितीय कविता तृतीय रही।
लड़कियों की 4 गुणा 100 मी. रेस में पूनम, शर्मिला, डिंपी चरणजीत की टीम ने प्रथम, कंचन, कविता, अल्का अमन की टीम ने द्वितीय गीता, तमन्ना, पूनम ममता की टीम ने तृतीय स्थान कब्जाया। लड़कियों की 4 गुणा 400 मी. रेस में डिम्पी, पूनम, सोमा चरणजीत की टीम प्रथम, कविता, कंचन, अल्का, अमन की टीम द्वितीय तथा गीता, सुनीता, प्रियंका सुमन की टीम तृतीय स्थान पर रही।
वहीं, लड़कों की ऊंची कूद में बलवंत प्रथम, लवप्रीत द्वितीय प्रदीप तृतीय रहा, शॉटपुट में सिमरजीत प्रथम, अजय द्वितीय कपिल तृतीय रहा।
इसी प्रकार जैवलिन थ्रो में अजय, कमलवीर, आजाद, हैमर थ्रो में दीपविंद्र, सिमरजीत कपिल, ट्रिपल जम्प में अजय, मनजीत विक्रम, डिस्कस थ्रो में कमलवीर सिंह, मेनपाल अजय, 100 मी. रेस में प्रदीप, अजय, मनजीत सिंह, 400 मी. रेस में विक्रम, मनजीत प्रदीप, 10 किलोमीटर रेस में सुरेश, राहुल पवन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 4 गुणा 100 मी. रिले रेस में विक्रम, सोनू, सुमित मनजीत की टीम प्रथम, अजय, श्रवण, अजय विजय की टीम द्वितीय तथा आशीष, मुकेश, सुनील वीरेंद्र की टीम तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की थ्री लैग रेस में गोविंदा संदीप की जोड़ी प्रथम, विजय अजय पाल की जोड़ी द्वितीय तथा श्रवण जगतपाल की टीम तृतीय रही।
खेलकूद प्रतियोगिता दौरान कॉलेज के टीचिंग स्टाफ के बीच हुए 100 मीटर दौड़ हुई। जिसमें प्रो. सीएल जस्सू ने प्रथम, प्रो. हरजिंद्र सिंह द्वितीय प्रो. सत्यपाल तृतीय रहा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बीच हुई 200 मी. रेस में कश्मीर प्रथम प्रताप द्वितीय रहा।
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यअतिथि भाजपा नेता गणेशीलाल अन्य।