पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालय में बाहरी तत्वों को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी: वीसी

विश्वविद्यालय में बाहरी तत्वों को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी: वीसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरीदेवीलाल विश्वविद्यालय गुणवत्तापरक शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। विद्यार्थियों को यदि किसी भी प्रकार की शैक्षणिक एवं शोध सुविधाओं की आवश्यकता है तो बिना किसी देर के विभागाध्यक्ष के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजता है तो प्रशासन उसे तुरंत पूरा करता है। विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी तत्वों को अंदर आने की अनुमति किसी भी सूरत में प्रदान नहीं कि जाएगी। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद द्वारा नये पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति के लिए हरियाणा सरकार को लिखा जा चुका है और मंजूरी मिलते ही नये विभाग पाठ्यक्रम प्रारंभ कर दिये जाएंगे। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा को मांग पत्र सौंपा गया है और विद्यार्थियों की इन मांगों को तुरंत पूरा करने के लिए कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्रोक्टर प्रो. विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी के सदस्यों की एक बैठक प्रोक्टर कार्यालय में हुई और महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण आगमकर प्रो. असीम मिगलानी इसमें शामिल हुए। प्रो. विक्रम सिंह ने बैठक के उपरांत बताया कि विद्यार्थियों की मांग पत्र पर कमेटी सदस्यों द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा ने पिछले दिनों लगातार शैक्षणिक ब्लॉकों को निरीक्षण किया है और निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी गैरहाजिर मिले उनके खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा मांग की गई है कि विधि विभाग में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा के पास चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के अतिरिक्त गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार का कार्यभार भी है और इन दोनों ही विश्वविद्यालयों में इनके कुशल एवं ओजस्वी नेतृत्व में अनेक राष्ट्रीयस्तर के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया