पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया खाद पहुंची, नहीं बाटने पर रोष

यूरिया खाद पहुंची, नहीं बाटने पर रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडी में यूरिया खाद को खाद विक्रेता द्वारा गोदाम में लगाने को लेकर किसानों ने गुरुवार को रोष व्यक्त किया। किसानों ने खाद से भरे ट्रक को घेर लिया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत किया। मंडी स्थित जमीदार खाद भंडार पर सुबह यूरिया खाद से भरा ट्रक पहुंचा। ट्रक में करीब 200 बैग यूरिया खाद थी। खाद विक्रेता ने यूरिया खाद को नजदीक ही गोदाम में उतरना चाहा।

जिस पर किसानों ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी सूचना खाद विक्रेता कृषि विभाग के अधिकारियों को दी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत किया। किसान रामसिंह हरी सिंह ने कहा कि यूरिया खाद के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। जबकि दुकानदार यूरिया खाद की ब्लैक कर रहे हैं। जिससे किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही।

नहींकी जा रही ब्लैक

जमींदारखाद भंडार के दुकानदार सुनील कुमार ने कहा कि ट्रक में किसानों को देने के लिए 200 बैग आए थे। 150 बैग किसानों को यूरिया खाद वितरित कर दिए थे। 50 बैग की किसानों ने यूरिया खाद की रसीद कटवा रखी थी। जो गांव से रहे थे। इसके लिए समीप ही गोदाम में 50 बैग रखवा रहे थे। किसानों ने ब्लेक का हवाला देकर ऐसे ही तुल दे दिया।

अनाजमंडी में दुकान के पीछे बने गोदाम में खाद उतरवाने पर किसानों जब रोष जताना शुरू किया तो आढ़ती ने खाद किसानों को बांट दी।