- Hindi News
- बड़ागुढ़ा खंड के 320 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल
बड़ागुढ़ा खंड के 320 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल
शहीदभगत सिंह खेल स्टेडियम में गुरुवार को स्पोर्ट्स एंड फिजीकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलमेंट (स्पीड) के तहत द्वितीय चरण के खंड बड़ागुढ़ा के ट्रायल हुए। जिसमें 320 खिलाड़ियों ने द्वितीय चरण के ट्रायल दिए। खंड बड़ागुढ़ा के स्पीड प्रथम चरण में 651 खिलाड़ियों ने ट्रायल पास किया था। स्टेडियम में शुक्रवार को खंड नाथूसरी चौपटा के खिलाडिय़ों का ट्रायल होंगे।
स्टेडियम में स्पीड योजना के तहत प्रथम चरण में बड़ागुढ़ा खंड के 651 खिलाड़ियों ने ट्रायल पास किया था। योजना के तहत द्वितीय चरण में 331 खिलाड़ी ट्रायल देने ही नहीं पहुंचे। इससे पहले ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद खिलाडिय़ों के आयु प्रमाण- पत्र स्कूल के विड्रोल अनुसार प्राचार्य से सत्यापित कॉपी की जांच हुई। स्पीड ट्रायल में खिलाड़ियों से तीन राउंड में 30 मीटर फ्लाइंग रेस , 6 गुणा 10 शटल दौड़, स्टेंडिंग वर्टिकल जंप, मेडिसन बॉल थ्रो, बैंड एंड रीच तथा 800 मीटर दौड़ करवाई गई। जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सैनी ने कहा कि स्पीड ट्रायल योजना के तहत द्वितीय चरण के ट्रायल लिए जा रहे हैं। इसमें पास होने वाले खिलाड़ी तृतीय चरण के ट्रायल में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण का परिणाम मार्च में घोषित होने की उम्मीद है।
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में स्पीड टेस्ट में ट्रायल देती खिलाड़ी।