पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल परिवारों को नहीं दे रहे सस्ते गैस कनेक्शन का लाभ

बीपीएल परिवारों को नहीं दे रहे सस्ते गैस कनेक्शन का लाभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सभी गैस एजेंसी संचालकों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। इस फरमान के तहत ग्रामीण उपभोक्ता को नया गैस कनेक्शन देने का आदेश है। जब भी कोई ग्रामीण एजेंसी पर जाकर गैस कनेक्शन देने की बात करता है तो उसे एक ही जवाब मिलता है ग्रामीण गैस कनेक्शन कंपनी ने बंद कर रखे हैं। शहर के लिए लेना है तो अभी दे देते हैं। एजेंसी संचालकों द्वारा ग्रामीणों के कनेक्शन बंद करने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण नया कनेक्शन लेने के लिए कभी एजेंसियों पर तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे पर भटक रहे हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी संचालकों ने मुनाफे के चक्कर में भारत सरकार की बीपीएल परिवारों को सस्ता गैस कनेक्शन देने की योजना को भी पलीता लगाया जा रहा है। जबकि भारत सरकार बीपीएल परिवार को नए गैस कनेक्शन में 1600 रुपये की छूट दे रही है। गैस एजेंसी संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी से खाद्य आपूर्ति विभाग भी अच्छी तरह परिचित है।

सबसे पहले भूपेंद्र गैस एजेंसी ने बंद किए थे ग्रामीण गैस कनेक्शन

ग्रामीणोंको नए गैस कनेक्शन देने का तुगलकी फरमान शहर की सबसे बड़ी गैस एजेंसी भूपेंद्र द्वारा जारी किया गया था। यह गैस एजेंसी पिछले 6 माह से ग्रामीणों को नया गैस कनेक्शन नहीं दे रही है। उसके बाद दिसबंर माह में अन्य गैस एजेंसी संचालकों ने भी उसके साथ मिलकर ग्रामीणों को कनेक्शन देना बंद कर दिया। इन सभी गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऊपर से कंपनी का आदेश है कि ग्रामीणों को गैस कनेक्शन नहीं देने। जब इस बारे में उनसे कोई लिखित पत्र दिखाने की बात कही जाती है तो वे कोई जवाब नहीं देते।। यहीं नहीं कोई सिफारिश वाला आवेदक हो तो उसे कनेक्शन दे भी दिया जाता है।

पांच जनवरी से शुरू की थी योजना

इतनाही नहीं भारत सरकार की 5 जनवरी से शुरू हुई बीपीएल परिवार को सस्ता गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने की योजना को भी इन गैस एजेंसी संचालकों ने अब तक दबा रखा है। योजना के मुताबिक जो कनेक्शन सामान्य वर्ग के उपभोक्ता को 3614 रुपये में मिलता है। वह कनेक्शन बीपीएल परिवारों को 1600 रुपये की छूट देकर मात्र 2014 रुपये में देने का प्रावधान है। मगर योजना को डेढ़ माह होने को हो आया है। अभी तक गैस एजेंसी संचालकों ने किसी भी बीपीएल परिवार को योजना का लाभ नहीं दिया है। हालांकि पिछले दो दिन से भूपेंद्र गैस एजेंसी ने शहरी उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ कथित तौर पर देना शुरू कर दिया है, मगर अन्य सभी गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि ऐसी कोई योजना ही नहीं है। ग्रामीणों को तो भूपेंद्र गैस एजेंसी संचालक भी यह कनेक्शन नहीं दे रहे। यहां बता दें कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की अंतिम तिथी 31 मार्च तय की गई है। इससे पहले पहले कोई भी बीपीएल परिवार लाभ ले सकता है। यहां बता दें कि जिलाभर में करीब 67 हजार बीपीएल परिवार है। जिसमें से केवल 25 हजार परिवार ही गैस उपभोक्ता हैं।

जांच के आदेश

^अबउनकी नॉलेज में मामला गया है। वे अब खुद इस मामले को देखेंगे। ऐसा हुआ है तो गलत हुआ है। वे अभी जांच के आदेश देते हैं। किसी भी योजना को ऐसे दबाया नहीं जा सकता है। निखिलगजराज सिंह, डीसी