पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं के लिए नहीं शौचालय

छात्राओं के लिए नहीं शौचालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकतरफ राजकीय स्कूलों में छात्राओं को सुरक्षा सुविधा के दावे किये जाते हैं। गांव गुसाईना के राजकीय मिडिल स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जिससे छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।

स्कूलमें करीब 50 छात्राएं

राजकीयस्कूल में करीब 50 छात्राएं हैं। स्कूल में अभी तक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया है। मगर विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। गांव निवासी देवीलाल, प्रेमकुमार ने कहा कि विभाग ने स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय बनाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शौचालय नहीं बनाये गए तो आंदोलन किया जाएगा। सर्व शिक्षा विभाग के जेई जसपाल सिंह ने कहा कि विभाग को शौचालय बनाने के लिए प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद शौचालय बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।