- Hindi News
- शहर में रोड पर लोहे की ग्रिल काे ठीक करने का कार्य शुरू
शहर में रोड पर लोहे की ग्रिल काे ठीक करने का कार्य शुरू
जगह-जगह टूटी पड़ी हैं सड़क किनारे ग्रिल
सिरसा| शहरमें रोड पर लगी लोहे ग्रिल को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे पहले विभिन्न रोड पर टूटने के साथ रोड पर आडी तिरछी हो चुकी थी।
जिससे रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसी को लेकर दैनिक भास्कर ने इस शहर की समस्या को कई बार प्रमुखता से छापा था। शहर में बेगू रोड, सरकुलर रोड, शिव चौक से अनाज मंडी रोड, कचहरी रोड, जगदेव सिंह चौक से जनता भवन रोड अन्य रोड पर लोहे की ग्रिल लगाई गई है।
जो काफी लंबे समय से लगी होने के कारण रोड पर गई थी। जिसकी शहरवासी नगर परिषद से बार बार शिकायत करते थे। नगर परिषद ने लोहे की ग्रिल को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।