पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालश्रम करवाने वाली संस्थाओं पर अब होगी कार्रवाई : ढुल

बालश्रम करवाने वाली संस्थाओं पर अब होगी कार्रवाई : ढुल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | जिलेमें बालश्रम करवाने वाली संस्थाओं के मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिलेभर में 15 फरवरी से 14 मार्च तक बालश्रम उन्मूलन पखवाड़ा मनाया जाएगा।

उपश्रम आयुक्त हिसार परमजीत सिंह ढुल ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान विशेष टीमें गठित कर समय समय पर चैक किया जाएगा। अगर बालश्रम करवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बालश्रम करवाने वालों पर 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक का जुर्माना या तीन माह से एक वर्ष तक की सजा अथवा दोनों हो सकते हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई बाल श्रमिक किसी जगह पर कार्य करता पाया जाता है तो उसकी सूचना उप श्रम आयुक्त हिसार को उनके दूरभाष नं 01662-232063 या 01666-247012 पर दे सकते हैं।