भाजपा को दिखाई औकात : शर्मा
सिरसा | हरियाणाकांग्रेस के प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर विदेश में बना हुआ दस लाख का सूट पहनना महंगा पड़ा। दस लाख के सूट पर मफलर मैन भारी पड़ा। जनता ने भाजपा को उसकी औकात दिखा दी। वे गुरुवार को भारत नगर में लोगों की समस्या सुनने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को धोखे में रखकर सत्ता तो हासिल कर ली।