एनएसयूआई ने चलाया सदस्यता अभियान
सिरसा | एनएसयूआईने गुरुवार से सदस्यता अभियान शुरू किया। राजकीय नेशनल कॉलेज में सदस्यता अभियान में कई छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। एनएसयूआई के जिला महासचिव गौरव मेहता ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों का एक ऐसा संगठन है, जिसने सदैव छात्रों के हित के लिए कार्य किए हैं। छात्रों को जहां भी संगठन की जरूरत महसूस हुई है, संगठन ने अपना दायित्व बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान जिले प्रत्येक कॉलेज में चलाया जाएगा। छात्रों को संगठन के महत्व के बारे में बताकर उन्हें संगठन से जोड़ा जाएगा। मौके पर सौरभ मेहता, पारस, आशू सेठी, हिमांशु मिगलानी, मोहित कालड़ा, सुरेंद्र मौजूद थे।