- Hindi News
- 15 फरवरी को श्री बाबा तारा कुटिया में भजन संध्या का आयोजन
15 फरवरी को श्री बाबा तारा कुटिया में भजन संध्या का आयोजन
सिरसा | हरसाल की तरह इस बार भी रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया में धूमधाम से शिवरात्रि मनाई जाएगी। गोबिंद कांडा ने बताया कि 15 फरवरी को सायं 8 बजे से भजन संध्या होगी। इसमें मशहूर सूफी गायक ज्योति, सुल्ताना (नूरा सिस्टर्स) अली ब्रदर्स अपनी मधुर वाणी में भोले शंकर और बाबा तारा का गुणगान करेंगे। इसके बाद 17 फरवरी को सुबह सात बजे हवन यज्ञ नौ बजे भंडारा लगाया जाएगा।