पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वोटर : एक साल में 4 साल का रिकार्ड टूटा, अधिकारी दंग

नए वोटर : एक साल में 4 साल का रिकार्ड टूटा, अधिकारी दंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके बड़े जिलों में शामिल सोनीपत में वोटरों की संख्या गत एक वर्ष में असंतुलित तरीके से बढ़ी है। इस बात को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ही नहीं अन्य अधिकारी भी दंग हैं। चार साल में जहां वोटरों की संख्या 84 हजार बढ़ी थी। वहीं एक साल में यह संख्या 88 हजार 393 बढ़ी है। जो रिकार्ड है। यहीं नहीं यहां एक माह में बढ़े वोटरों की संख्या भी चौंकने वाला सच है अर्थात एक माह में चार माह जितने वाेटर बढ़े हैं। जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां के ताजा आंकड़ों की बात करें तो कुल मिलाकर करीब साढ़े 9 लाख वोटर हो गए हैं।

एकसाल में बढ़ गए 88393 वोटर : जिलेमें वर्ष 2009 में कुल 7 लाख 71 हजार 798 वोटर थे। चार साल बाद वर्ष 2013 के आंकड़ों के अनुसार ये संख्या 8 लाख 56 हजार 145 पर पहुंच गई। यह बढ़ोतरी 84347 वोटरों की थी। वहीं वर्ष 2014 में 31 जुलाई तक जिले के वोटरों की संख्या 9 लाख 44 हजार 538 तक पहुंच गई। ये बढ़ोतरी 88 हजार 393 की है।

एकमाह में 20 हजार की बढ़ोतरी, हर कोई हैरत में : एकसाल में 88 हजार वोटरों की बढ़ोतरी जहां हैरत में डालने वाली है। वहीं बात यदि एक माह करें तो एक माह में 20 हजार वोटर बढ़ गए हैं। जो अपने आप में चौंकने वाली बात है। 9 जून 2014 के आंकड़ों के अनुसार जिले में 9 लाख 26 हजार 159 वोटर थे, लेकिन 31 जुलाई को यह आंकड़ा 9 लाख 44 हजार 538 पर पहुंच गया।

क्षेत्र 2014 2013 2009 2005

गन्नौर153510 141133 127556 128649

राई 152584 137200 124163 136104

खरखौदा 143599 130226 119988 113983

सोनीपत 179090 156325 130175 166004

गोहाना 154000 141043 128991 129083

बरोदा 161755 150218 140925 101882

कुल 944538 856145 771798 775705

जिले में वोटर बढ़ने का क्रम जहां चौंकने वाला है। वहीं वोटर घटने का भी रोचक पहलू है। एक बार ऐसा भी हुआ जब वोटरों की संख्या लगभग चार साल बाद घट गई हो। वर्ष 2005 में जिले में 7 लाख 75 हजार 705 वोटर थे, जबकि 2009 में ये 7 लाख 71 हजार 798 रह गये। इस दौरान सबसे ज्यादा असर सोनीपत विधानसभा क्षेत्र पर पड़ा था।