बच्चों की अदाओं ने मोहा सभी का मन
सोनीपत | लिटिलएंजल्स स्कूल के बच्चों द्वारा शनिवार को नाटिका प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन आशीष आर्य निदेशक सोनिया आर्य ने किया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने एक्ट के जरिए बताया कि यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है, तो मनुष्य को जीवन में आशावादी होना चाहिए, उसे भगवान पर विश्वास होना चाहिए तथा उसे अपना मनोबल ऊंचा रखना चाहिए। प्रधानाचार्य आशा गोयल विद्यार्थियों के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।