पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो माह से गली उखाड़कर छोड़ी ओवरफ्लो सीवर से जीना दूभर

दो माह से गली उखाड़कर छोड़ी ओवरफ्लो सीवर से जीना दूभर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशालनगर गली नंबर चार के निवासी दो महीने से आवागमन और सीवर के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके कारण कॉलोनी में मच्छरों ने उन्हें परेशान कर दिया है। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि दो महीने गली का उखाड़ा गया था। कहा था कि इसकी मरम्मत कर नई बनाई जाएगी, लेकिन आज तक पत्थर जहां के तहां पड़े हैं। जिसमें बड़े बच्चे आए दिन गिरते हैं

सोनीपत. दोमहीने से उखड़ी हुई विशाल नगर की गली नंबर चार की दयनीय हालत।

^गली उखाड़ने के साथ ही गली निर्माण की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। इस तरीके से जिस भी ठेकेदार ने किया है। वह गलत है। ठेकेदार को अगले कार्य दिवस में ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा जाएगा।\\\'\\\' अतरसिंह, कार्यकारीअधिकारी, सोनीपत।

^सीवर का गंदा पानी जमा होने कॉलोनी के दर्जनों बड़े बच्चे बीमार पड़ गए हैं। ठेकेदार कहता है कि सीवर पब्लिक हेल्थ वाले बनाएंगे। जबकि पब्लिक हेल्थ के अधिकारी कहते हैं कि जिसने तोड़ा है उसे ही बनाना है।\\\'\\\' रामफूल,निवासीविशाल नगर।

^सड़क तोड़ने के बाद आज तक समतल नहीं किया जा सका है। जिसके कारण जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इसमें बच्चे आए दिन गिर जाते हैं। जिससे उन्हें गंभीर चोट जाती है। कई बच्चों काे गंभीर चोट चुकी है।\\\'\\\' गुलाबसिंह, विशालनगर।

^सड़क के तोड़ने के दौरान सीवर के मेनहोल पर भी जेसीबी चला दी गई। जिसके कारण मेनहोल टूट गए और सीवर का पानी सड़क पर इकट्ठा हो गया है। इससे कॉलोनी में भयंकर बदबू फैली है।\\\'\\\' महासिंह,विशालनगर।

^ठेकेदार को कई बार मरम्मत कराने के लिए कहा गया, लेकिन वह इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे कॉलोनी के सैंकड़ों लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में समस्या को तुरंत समाधान किया जाना चाहिए।\\\'\\\' राजबीर,विशालनगर गली नंबर चार।