- Hindi News
- शोषण से बचने के लिए कानूनी जानकारी होनी चाहिए जरूरी
शोषण से बचने के लिए कानूनी जानकारी होनी चाहिए जरूरी
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जीवीएम गर्ल्स काॅलेज में शनिवार को कानूनी साक्षरता कार्यक्रम अायोजित किया गया। जिसमें जहां एक ओर छात्राओं को अधिवक्ता सुमन दहिया ने उनके अधिकारों से अवगत कराया तो वहीं बच्चों का ज्ञान जांचने के लिए विभिन्न स्पर्धाएं भी आयोजित की गई। निबंध लेखन में पूजा तो नारा लेखन में रितु महल अव्वल रही।
विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए पैरा लीगल वोल्युंटियर एडवोकेट सुमन दहिया ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे कानूनी जानकारी हासिल करे ताकि स्वयं को हर प्रकार के शोषण से बचा सकें। इससे पूर्व कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. ज्योति जुनेजा ने किया। कार्यक्रम की संयोजक डा. मंजूला सपाह ने बताया कि निबंध लेखन स्पर्धा में पूजा ने प्रथम, सोनम निधि ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतिभा मोहिनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
नारा लेखन में रितु महल ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय तथा निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑन स्पोट पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में निशा अव्वल रही तथा प्रतिमा कुंडू श्रेया ने संयुक्त रूप से द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कविता पाठ में प्रीति ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय दीपिका तथा भारती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सोनीपत. विजेताछात्राओं को पुरस्कृत करती डा. मूंजला सपाह अन्य।