पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध काॅलोनियों पर चला नप का पंजा

अवैध काॅलोनियों पर चला नप का पंजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें दो जगह करीब 14 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से चल रही प्लॉटिंग पर शनिवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्लाटों की नींव डीपीसी ढहा दी।

इस दौरान प्लाटों की रजिस्ट्री करवा चुके एक दर्जन लोगों ने नप की टीम का कड़ा विरोध भी किया, लेकिन नप टीम ने किसी की एक नहीं सुनी। नप की टीम में एमई विवेक गिल, सचिव अमन ढांडा दो जेई शामिल रही। इसके साथ हिंसक घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

नगर परिषद को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मिल्टन फैक्टरी के सामने करीब 6 एकड़ भूमि पर शहर के शुगर मिल के पास स्थित ऋषि कालोनी में करीब 8 एकड़ भूमि पर प्रोपर्टी डीलर प्लाटिंग कर रहे हैं।

मामले पर संज्ञान लेते हुए नप ने चुनावी माहौल के दौरान दोनों जगह पर करीब साढ़े तीन घंटे कार्रवाई करते हुए दर्जनों प्लाटों की नींव डीपीसी ढहा दी। इस दौरान दर्जनों लोगों ने नप की टीम का विरोध किया। लोगों ने कहा प्लाट की रजिस्ट्री ही क्यों की गई जब यह कार्रवाई करनी ही थी। परंतु भारी पुलिस बल के सामने लोग कुछ नहीं कर सके और नप की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

सोनीपत. अवैधरूप से बसाई गई कॉलोनी को ढहाती जेसेबी।