भाषण प्रतियोगिता में अमिता प्रथम
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदा, संसाधनों का सरंक्षण, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, वायुमंडलीय प्रदूषण, ,जल संरक्षण, बाढों का आतंक आदि विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में अमिता ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय पूजा मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मोनिका वर्मा ने विजेमा छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं काे पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रेरित किया।
मंच का संचालन डाॅ. अनिता सिंह ने किया। निर्मल, कमलेश, सुजाता मलिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
सुनीता देशवाल ने छात्राओं को संसाधनों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में गीता, कंचन सिधर आदि मौजूद रहे