दुकान में चोरों की सेंध
शहरके ओल्ड डीसी रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान से हजारों रुपए का कीमती सामान, कागजात हजारों रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है। गौरव बंसल निवासी जयहिंद काम्पलेक्स समालखा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने शहर के ओल्ड डीसी रोड पर बालाजी फर्नीचर की दुकान कर रखी है। रात को चाेरों ने उसकी दुकान को निशाना बनाया और दुकान से प्रोपर्टी के जरूरी कागजात, 25 हजार रुपए की नकदी, लैपटाॅप, डीवीआर, इंटर कॉम मशीन चोरी कर ले गए। चोरों ने उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने इस संदर्भ में चोरी का केस दर्ज कर लिया है।