सांकेतिक धरने की तैयारी पूरी
सोनीपत| ऑलहरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को शहर के सभी बूस्टिंग स्टेशन और ट्यूबवेल का दौरा किया। बूस्टिंग स्टेशनों पर बड़ी अनियमितता देखने को मिली। जिसके बाद उन्होंने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि एक दिन का सांकेतिक धरना डी एंड पी डिवीजन में दिया जाएगा। मुख्य संगठन कर्ता विनोद जोगी ने बताया कि जलघरों ट्यूबवेल पर ही पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति निर्भर है। लेकिन जब से बूस्टर की स्थापना हुई है तब से आज तक इन फिल्टरों की सफाई तक नहीं की गई है। सचिव रामलाल ने कहा कि डी एंड पी के एक्सईएन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर तानाशाही भरा रवैया पना रहे हैं। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर रणवीर दलाल, राज कुमार आदि मौजूद रहे।