- Hindi News
- जेल से छुट्टी लेकर पहुंचे पति ने किया अंतिम संस्कार
जेल से छुट्टी लेकर पहुंचे पति ने किया अंतिम संस्कार
मुकीमपुरगांव में महिला की गर्दन काटकर हत्या करने के आरोपी बेसुराग हैं। बुधवार को पुलिस ने सोनीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सोनीपत जेल से छुट्टी पर आए महिला के पति राजू ने अंतिम संस्कार किया। मामले को सुलझाने के लिए टीम भी गठित की।
मुकीमपुर निवासी बलराम ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि उसके भाई राजू की प|ी पूनम की हत्या हो गई है। मर्डर की सूचना मिलते ही राई थाना के प्रभारी कमलजीत सिंह ने माैके पर पहुंचे थे। महिला पूनम की गर्दन छाती पर चाकुओं के पांच घाव मिले। महिला के जेठ बलवान ने बताया था कि उसका भाई राजू हत्या के एक मामले में जेल में हैं। पूनम अपनी 11 साल की लड़की वंशिका के साथ रहती थी। मंगलवार को वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस आए तो घर के आंगन में पूनम का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने बलराम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
^पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की टीम आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।\\\'\\\'कमलजीत सिंह,एसएचओराई।
खेवड़ा गांव के एक युवक से पूछताछ कर रही है पुलिस
खेवड़ागांव के एक युवक का राजू के घर पर आना-जाना था। पुलिस उस युवक से भी गहनता से पूछताछ कर रही है। उसके अलावा जिस युवक की हत्या महिला के पति राजू ने की थी, पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी।
मृतक पूनम का पति राजू हत्या के एक मामले में जेल में है। राजू पर गांव के ही एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। राजू शराब का काम करता था। बताया जा रहा है कि गांव में शराब बेचने का विरोध करने वाले एक युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी में राजू पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था।