- Hindi News
- अब हवा नहीं निकालेंगे, चालान कटेगा बंफर टूटेगा
अब हवा नहीं निकालेंगे, चालान कटेगा बंफर टूटेगा
ट्रैफिकमें उलझे सोनीपत शहर को सुलझाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। धारा 144 लागू करने के बाद अब प्रशासन पुलिस ने अवैध पार्किंग का सफाया करने की योजना में थोड़ा बदलाव किया है।
नए बदलाव के तहत अब सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों की पुलिस जवान हवा नहीं निकालेंगे, बल्कि इन वाहनों को पुलिस क्रेन से उठाकर ले जाएगी। वाहन का चालन तो कटेगा ही साथ ही क्रेन से वाहन शहर के बाहर ले जाते समय बंफर भी टूटेगा। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की सख्ती के बाद सुभाष चौक, रेलवे रोड, दयाल चौक, गीता भवन चौक के पास शहर की सेक्टर मार्केट में लोग सड़क पर अवैध पार्किंग करने से बाज नहीं रहे हैं। इसके चलते अब प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान को और बेहतर बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बेड़े को और मजबूत करने के लिए छह नई राइडर और मंगवाई हैं।
सोनीपत. सुभाषचौक मार्ग पर खड़ी चीता राईडर पुलिस।
सख्ती
पुलिस ने नप की मदद से मंगवाई दो क्रेन, अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने की जगह सुनिश्चित