पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ कटवाकर बेचने का आरोपी जेई सस्पेंड

पेड़ कटवाकर बेचने का आरोपी जेई सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राठधनास्थित 30 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से बिना अनुमति के हरे पेड़ों को काटने बगैर अनुमति के ही बेचने के आरोपी जनस्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर बीबी गक्खड़ को निलंबित कर दिया गया है। विभाग के इंजीनियर इन चीफ अशोक कुमार खेत्रपाल ने बुधवार को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से गक्खड़ को निलंबित करने की जानकारी दी है। साथ ही निलंबन के दौरान हेडक्वार्टर से अटैच करते हुए यमुना नगर भेज दिया है।

जलापूर्ति स्वच्छता विभाग द्वारा राठधना एसटीपी का रिनोवेशन किया जा रहा है। जिसके तहत यहां पर कुछ नए तालाब बनाए जाने प्रस्तावित हैं। आरोप लगा था कि जहां पर काम होना था, वहां पर बड़ी संख्या में करीब एक दशक पहले पेड़ लगाए गए थे। जिसे बिना किसी अधिकारिक अनुमति पेड़ों की वैल्यू लगाए ही काटकर बेच दिया गया। मामले पर यूनियन नेताओं ने एतराज जताया तो मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है। पहले तो अधिकारी पेड़ों को काटने बेचने से इंकार करते रहे, लेकिन मामला जब मीडिया में उछला तो कार्रवाई शुरू हुई। एक्सईएन द्वारा बनाई गई जांच टीम को विभाग के एसई ने अयोग्य ठहराकर रद्द कर दिया और तीन एक्सईएन की मंगलवार को नई जांच कमेटी गठित कर दी। अभी कमेटी ने तो जांच शुरू नहीं की है, लेकिन मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है।

येहै आर्डर : जलापूर्तिस्वच्छता विभाग के इंजीनियर इन चीफ अशोक कुमार खेत्रपाल द्वारा जारी लेटर में कहा गया है, कि बीबी गक्खड़ जूनियर इंजीनियर सिविल। जो वर्तमान में जलापूर्ति स्वच्छता विभाग के डिवीजन नंबर दो में कार्यरत हैं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। इसके अलावा सस्पेंशन के दौरान यह मुख्यालय के सुपरविजन में यमुनानगर जलापूर्ति स्वच्छता विभाग के डिवीजन नंबर दो से अटैच किया जाता है। एक्सईएन सोनीपत डिवीजन नंबर दो से 7 दिन के अंदर चार्जशीट करने का निर्देश दिया है।

28 नवंबर के अंक में प्रकािशत खबर

2 दिसंबर के अंक में प्रकािशत खबर

सोनीपत. यहांसे काटे थे हरे पेड़।