व्यक्ति से एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी
सोनीपत| शहरके प्रगति नगर निवासी एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। व्यक्ति ने धोखाधड़ी करने का आरोप हिसार के एक व्यक्ति पर लगाया है और मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संदर्भ में धोखाधड़ी अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। रणधीर सिंह पुत्र महासिंह निवासी प्रगतिनगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके साथ संदीप शर्मा निवासी आजाद नगर हिसार ने अमानत में खयानत बड़ी धोखाधड़ी की है।