14 को बूथ पर बैठेंगे बीएलओ
सोनीपत| जिलानिर्वाचन अधिकारी राजीव रतन ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के वर्तमान कार्यक्रम के अंतर्गत दावे तथा आपत्तियां दाखिल करने के लिए 14 दिसंबर को विशेष तिथि निर्धारित की गई है। इसमें सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बैठेंगे। सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सुपरवाइजर अन्य निर्वाचन अधिकारी भी इस दिन लगातार चैकिंग करेंगे।