पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक निजी स्कूल की टाटा सूमो गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर

एक निजी स्कूल की टाटा सूमो गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे देवडू गांव के एक युवक को एक निजी स्कूल की टाटा सूमो ने गांव के पास उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई। परिजन घायल को सड़क से उठाकर शहर के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। परंतु चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि दुर्घटना करने वाली टाटा सूमो देवडू रोड स्थित एक निजी स्कूल की है।

अमरदीन निवासी गांव देवडू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा शेरसिंह बुधवार की दोपहर शहर में आधार कार्ड की फोटो कापी करवाने के लिए गया था। फोटो कापी करवाने के बाद जब वह बाइक से वापिस गांव लौट रहा था तो उसे गांव के पास एक निजी स्कूल की टाटा सूमो ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सोनीपत. सिविलअस्पताल में घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते चिकित्सकद्ध

^ टाटा सूमाे से हुई दुर्घटना की सूचना उन्हें मिली है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के बयान दर्ज कर जल्दी ही आरोपी टाटा सूमो चालक पर कार्रवाई की जाएगी। जसवंतसिंह, सदरथाना प्रभारी, सोनीपत।