पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रफ्तार पकड़ने लगा डेंगू, मिले दो और मरीज

रफ्तार पकड़ने लगा डेंगू, मिले दो और मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मच्छरजनित जानलेवा रोग डेंगू ने जिले में धीरे-धीरे करके रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। डेंगू से एक व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभी बचाव के लिए टीम मैदान में उतारी ही थी कि बुधवार को 2 और डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग दंग है। शहर के बजाए इस बार डेंगू गांवों में ज्यादा पनप रहा है। डेंगू के दो नए संदिग्ध मरीज गांव में मिले हैं। इनमें से एक मरीज गांव झरौठ में तो एक गांव नाहरा में मिला है।

गाेहाना के गांव भांवड में सतबीर सिंह की डेंगू से मौत होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब गांवों का निरीक्षण किया तो बीत दिनों नरेंद्र नगर में मां-बेटा अर्पित उर्मिल को डेंगू मिला था। एक केस का हलालपुर में सामने आया था। गांव में स्पेशल टीम निरीक्षण के लिए लगाई थी। इस टीम ने बुधवार को दो नए मरीज डेंगू से ग्रस्त पाएं है। जिनमें गांव नाहरा निवासी राजेश झरौठ निवासी अमित दहिया शामिल हैं।

^नाहरा झरौठ गांव में दो डेंगू के मरीज होने सूचना मिली है। वीरवार को दोनों की रिपोर्ट देखकर मामले का पता लगाया जाएगा। अभी तक इनकी रिपोर्ट नहीं जांची गई है।\\\'\\\' डाॅ.परमानंद, जीववैज्ञानिक, सामान्य अस्पताल।