पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज में श्वेता, आंचल भारती की टीम रही प्रथम

क्विज में श्वेता, आंचल भारती की टीम रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथफेस्टिवल के लिए टीमों की तैयारी करने की दिशा में जीवीएम गर्ल्स काॅलेज में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भूगोल विभाग के संयोजन में आयोजित स्किट (नाटिका) प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की छात्राओं को प्रथम स्थान मिला तथा नारा लेखन में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनुपमा अव्वल रही। विजेताओं को कालेज प्राचार्य डाॅ. ज्योति जुनेजा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी ने भी विजेताओं को बधाई दी।

भूगोल विभाग की अध्यक्ष नीलम सपरा ने बताया कि इस दौरान भ्रष्टाचार विषय पर सामूहिक स्तर पर स्किट का आयोजन किया गया, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष को द्वितीय और बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष को तृतीय स्थान मिला। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अंतर्गत आयोजित नारा लेखन स्पर्धा में अनुपमा ने प्रथम, सोनल ने द्वितीय और रूपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में सोनल ने बाजी मारी तथा चेतना दहिया ने द्वितीय और आशिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य विभाग के संयोजन में बुधवार को सामान्य ज्ञान क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें श्वेता, आंचल भारती की तिकड़ी से किरण मजूमदार शीर्षक से बनी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। हरिता ने छात्रा आशू, पूजा साक्षी को मिलाकर बनाई टीम नैना लाल ने द्वितीय और सुमन, निशा अंजलि से बनी हुई टीम एकता कपूर ने तृतीय स्थान हासिल किया।