रामायण पाठ आज से
सोनीपत| श्रीरामशरणम् आश्रम में नवरात्र पर्व पर आश्रम में प्रथमा से 36वां रामायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम प्रमुख नवर| चोपड़ा ने बताया कि रामायण का आयोजन प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि रामायण का पाठ श्रवण करने से जीवन में कई रोग व्याधि दूर हो जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में रामायण पाठ में हिस्सा लें। कार्यक्रम में रीटा चोपड़ा द्वारा चौपाइयों श्लोक का पाठ किया जाएगा।