पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान में चोरों ने लगाई सेंध

मकान में चोरों ने लगाई सेंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके प्रेम नगर स्थिति एक मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर मकान से हजारों रुपए की नकदी अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सत नारायण निवासी प्रेम नगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह बीमार है और इलाज करवाने के लिए घर पर ताला लगाकर दिल्ली गया हुआ था। इसी बीच पीछे से देर रात चोरों ने उसके मकान में सेंध लगा दी। चोर मकान से पानी की 15 टूटी, 2500 हजार रुपए की नकदी, इनवेंटर, बैंक की पास बुक चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस ने इस संदर्भ में घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि जल्दी ही आरोपी चोरी की तलाश कर मामले का खुलासा किया जाएगा।