पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के ऊंचे मेनहोल का नहीं समाधान, लोग हो रहे हैं परेशान

सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के ऊंचे मेनहोल का नहीं समाधान, लोग हो रहे हैं परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओल्डरोहतक रोड को सेक्टर-23 से जोड़ने वाली मुख्य सूरी पेट्रोल पंप वाली आज भी भारी उपेक्षा की शिकार है। इस सड़क के निर्माण और लोगों को सीवर समस्या से निजात दिलाने के लिए काफी धन राशि खर्च की जा चुकी हैं। बावजूद इसके इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं। सड़क के बीच में ऊंचे मेनहोल के कारण हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। जलापूर्ति स्वच्छता के अधिकारियों का कहना है कि गली के ऊंचे मेनहोल को नीचा करने की जिम्मेदारी अब नगर परिषद की हैं। जबकि नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।

सूरी पेट्रोल पंप वाली गली का निर्माण कार्य हुए करीब डेढ़ साल का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक लोगों की समस्याओं को लेकर कोई ठोस हल नहीं निकाला जा सका है। जिसके कारण लोग खासे परेशान हैं। आलम ये है कि हर दिन इस गली में हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को वेस्ट राम नगर निवासी संजीव कुमार की बाइक अपना नियंत्रण खो बैठी। जिसके कारण उन्हें चोट लगी। इससे सामने से आने वाला बाइक सवार भी घायल हो गया।

येहै स्थिति : सूरीपेट्रोल पंप वाली गली में करीब 10 मेनहोल सड़क से डेढ़ फीट ऊंचे हैं। जिसके कारण सड़क के आधे हिस्से में ही आवागमन होता है। आधी सड़क वैसे ही पड़ी रहती है। जिसे सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है, वह बिना दुर्घटनाग्रस्त हुए यहां से निकल नहीं सकता है। वहीं जाम के कारण लोगों को अब सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। अधिकारी एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों की समझ में नहीं रहा है कि वह समस्या के समाधान के लिए किसके पास जाएं।

^नगर परिषद ने सड़क बनाने का जो लेवल पहले दिया था, सड़क उसके विपरीत बनी है। पहले जो प्लान तैयार किया गया था, उसके मुताबिक सड़क काफी ऊंची बनाई जानी थी। लेकिन जब बनाई गई तो वह उखाड़कर बना दी गई। जिसके कारण मेनहोल ऊंचे हो गए है। जलापूर्ति विभाग का कोई दोष नहीं है।\\\'\\\' सूबेसिंह, एसडीओ,जलापूर्ति स्वच्छता विभाग, सोनीपत।

^गली में सीवर डालने का कार्य जलापूर्ति स्वच्छता विभाग द्वारा किया गया है। मेनहोल ऊंचे हैं या नीचे इससे नगर परिषद का कोई लेना देना नहीं है। जिसने बनाया है, वहीं सही करेगा। नगर परिषद द्वारा सड़क बनाई गई है। जो सही सलामत है। मेनहोल से हादसे होने की जानकारी मिली है। जलापूर्ति विभाग को सड़क के बराबर कर लोगो