पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहंकार बर्बाद कर देता है : बलजीत

अहंकार बर्बाद कर देता है : बलजीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिताब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नादंनौर, रेवली और राठधना स्थित विद्यालयों में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों विद्यार्थियों को आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से मन को स्वच्छ करने का उपाय बताया।

प्रवक्ता बीके बलजीत ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ और अहंकार इंसान को बर्बाद कर देता हैं। उन्होंने कहा कि इनके बस होकर इंसान सब कुछ भूल जाता है, और अनचाहे कार्यों को अंजाम देता है। जिससे वह जीवन के यथार्थ से भटक जाता है। आध्यात्मिक ज्ञान और योग के द्वारा सोई हुई शक्तियां भी जाग्रत हो जाती हैं। जिससे जीवन से तनाव और मानसिक रोग समाप्त हो जाता है।

सोनीपत. राठधनामें आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए बच्चे।